बरेली में चौपुला मार्ग ढाई महीने के लिए हो जाएगा बंद

सेतु निगम चौपुला चौराहे पर तीन लेन पुल का निर्माण कर रहा है। इसके लिए पिलर बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब छत डालने का काम चल रहा है। किला की ओर से चौपुला चौराहा होते हुए चौकी चौराहा की ओर लगातार वाहन निकल रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:46 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:46 AM (IST)
बरेली में चौपुला मार्ग ढाई महीने के लिए हो जाएगा बंद
बरेली के चौपुला मागर् पर काम करते मजदूर

बरेली, जेएनएन : आइवीआरआइ क्रसिंग का पुल शुरू करने के बाद अब सेतु निगम ने चौपुला चौराहे पर काम की गति बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने चौपुला से किला मार्ग को करीब ढाई महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया है। वाहनों की आवाजाही के कारण पुल निर्माण में दिक्कतें आ रही है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। अब सेतु निगम डीएम से मार्ग बंद करने की अनुमति मांगेगा। इसके बाद इसे बंद करके काम शुरू किया जाएगा।
सेतु निगम चौपुला चौराहे पर तीन लेन पुल का निर्माण कर रहा है। इसके लिए पिलर बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब छत डालने का काम चल रहा है। किला की ओर से चौपुला चौराहा होते हुए चौकी चौराहा की ओर लगातार वाहन निकल रहे हैं। इससे यहां पर मजदूरों को काम करने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही हादसों का भी खतरा बना रहता है। चौराहे पर आसानी से काम करने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस से मार्ग बंद कर वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकालने की मांग की थी। लेकिन उनके इस प्रस्ताव को ट्रैफिक पुलिस ने नहीं माना है और मागर् बंद करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद अब सेतु निगम के अधिकारियो ने डीएम से मार्ग बंद कर काम करने की अनुमति देने की मांग की है। उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने बताया कि पुल निर्माण आसानी से पूरा करने के लिए करीब ढाई महीने के लिए मार्ग पूरी तरह बंद रखने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी