बरेली में ट्रायल के बाद बंद किया जाएगा चौपुला चौराहे का ट्रैफिक

चौपुला चौराहे पर सेतु निगम थ्री लेन पुल का निर्माण करा रहा है। करीब आठ सौ मीटर लंबे पुल के दो ओर ब्रांच पुल भी बनाना है। निगम ने पिलर खड़े कर दिए हैं। मढ़ीनाथ की ओर से पुल की छत बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:26 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:43 AM (IST)
बरेली में ट्रायल के बाद बंद किया जाएगा चौपुला चौराहे का ट्रैफिक
सेतु निगम ने सोमवार से चौपुला चौराहे का मार्ग पूरी तरह वाहनों के लिए बंद करने का निर्णय किया

बरेली, जेएनएन। सेतु निगम ने सोमवार से चौपुला चौराहे का मार्ग पूरी तरह वाहनों के लिए बंद करने का निर्णय किया है। ताकि ओवरब्रिज पर छत डालने के निर्माण हो सके। वहीं एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार बाजपेयी ने कहा कि रामपुर की तरफ से बड़े पैमाने पर ट्रैफिक आता है। इसलिए पहले एक दिन का ट्रायल होगा। अगर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए गए प्लान के अनुरूप रही, तभी चौपुला चौराहा के ब्लॉक को यथावत रखा जाएगा। चौपुला चौराहे पर सेतु निगम थ्री लेन पुल का निर्माण करा रहा है। करीब आठ सौ मीटर लंबे पुल के दो ओर ब्रांच पुल भी बनाना है। निगम ने तीनों ओर पिलर बनाकर खड़े कर दिए हैं। मढ़ीनाथ की ओर से पुल की छत बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके चलते बीते करीब एक महीने से वहां मार्ग वन-वे किया गया था। पुलिस लाइंस की ओर से सिटी की ओर जाने वाले वाहन चौपुला चौराहा पर पुराने पुल के नीचे रेलवे कॉलोनी होते हुए मढ़ीनाथ क्रा¨सग के पास से मुख्य रोड को जा रहे थे। अब निर्माण कराने के लिए कमिश्नर ने 75 दिन मार्ग बंद करने की अनुमति दे दी है। अफसरों के अनुसार इसको लेकर ट्रायल किया जाएगा, यदि प्लान के अनुरूप सबकुछ रहा तो ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वर्जन चौपुला चौराहे पर यातायात बंद कर पुल निर्माण करने की अनुमति मिल गई है। सोमवार से वहां ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। यह मार्ग करीब ढाई महीने तक बंद रहेगा। इसी बीच तेजी से पुल का काम पूरा कराया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

chat bot
आपका साथी