CBSE Story Telling Syllabus News : दादी-दादा, नाना-नानी की जगह सीबीएसइ के शिक्षक सुनाएंगे बच्चाें काे कहानी, सीखेंगे स्टाेरी टैलिंग के गुर, जानिए वजह

CBSE Story Telling Syllabus News रात को दादा-दादी और मम्मी से कहानी सुनने के किस्से कोई नए नहीं हैं। लेकिन अब समय के साथ यह कम ही सुनने को मिलता है कि बच्चे रात को सोते वक्त मम्मी या दादी से कहानी सुनते हों।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:45 PM (IST)
CBSE Story Telling Syllabus News : दादी-दादा, नाना-नानी की जगह सीबीएसइ के शिक्षक सुनाएंगे बच्चाें काे कहानी, सीखेंगे स्टाेरी टैलिंग के गुर, जानिए वजह
CBSE Story Telling Syllabus News : दादी-दादा, नाना-नानी की जगह सीबीएसइ के शिक्षक सुनाएंगे बच्चाें काे कहानी

बरेली, जेएनएन। CBSE Story Telling Syllabus News : रात को दादा-दादी और मम्मी से कहानी सुनने के किस्से कोई नए नहीं हैं। लेकिन, अब समय के साथ यह कम ही सुनने को मिलता है कि बच्चे रात को सोते वक्त मम्मी या दादी से कहानी सुनते हों। अगर कहें कि आधुनिकता के इस दौर में फोन ने बच्चों में कहानी सुनने-सुनाने रूचि को कम कर दिया है तो यह गलत नहीं होगा। लेकिन, अब सीबीएसई बच्चों में कहानी सुनने में रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से स्टोरी टेलिंग पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इसमें शिक्षकों को रूचिकर माध्यम से बच्चों को कहानी सुनाने की कला को सिखाया जाएगा।

सीबीएसई के विशेषज्ञों का मानना है कि कहानी सुनने से बच्चों की कल्पना और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब स्टोरी टेलिंग पाठ्यक्रम से शिक्षकों को सिखाया जाएगा कि वे कैसे रुचिकर तरीके से बच्चों को कहानी सुनाएं। ताकि बच्चों में कहानी सुनने की रूचि पैदा हो। इस पाठ्यक्रम में शिक्षकों को निश्शुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम में वेबिनार को शामिल किया जाएगा। बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर वेबिनार का प्रसारण होगा। वहीं गूगल क्लास रुम के जरिए पाठ्य सामग्री मिलेगी और हर दिन शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। सीबीएसई के सिटी समन्वय वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड का मानना है कि कहानी को एक शैक्षणिक उपकरण के रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

सभी भाषाओं में उपलब्ध होगा पाठ्यक्रम

सिटी समन्वयक ने बताया कि वेबिनार व पाठ्यक्रम देश की सभी भाषाओं में उपलब्ध होगा। शिक्षक वेबिनार में लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। इसके संबंध में बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 14 जून को शिक्षकों को लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी