बरेली में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, हादसे में युवक की मौत

Road Accident in Bareilly दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की रात अवैध खनन करके मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार और ट्रैक्टर दोनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:24 PM (IST)
बरेली में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, हादसे में युवक की मौत
हादसे में युवकी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वालोंं में कोहराम मच गया।

बरेली, जेएनएन। Road Accident in Bareilly : दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की रात अवैध खनन करके मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार और ट्रैक्टर दोनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवकी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वालोंं में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। 

बरेली जनपद के फरीदपुर कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के सामने हाईवे पर देर रात अवैध खनन कर मिट्टी ढो रही ट्रैक्टर ट्राली से फरीदपुर स्टेशन रोड निवासी युवक निखिल की कार टकरा गई। भीषण टक्कर में कार चला रहा युवक निखिल गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही फंस गया। टक्कर के बाद राहगीरों ने युवक को कार में से निकालने की काफी कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर गंभीर घायल निखिल को कार में से निकाला और इलाज के लिए बरेली भेज दिया। जहां इलाज के दौरान निखिल की मौत हो गई।

निखिल आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठकर दलाली का कार्य करता था। घरवालों ने बताया निखिल किसी काम से बरेली जा रहा था। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली का चालक फरार है। रात में मिट्टी खनन का कार्य अवैध रूप से फरीदपुर में जोरों से किया जा रहा है लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। दुर्घटना होने के बाद पुलिस ने अवैध खनन का कार्य करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी