Assembly Election 2022 : बरेली में मतदाता सूची के लिए एक नवंबर से चलेगा अभियान, घर-घर जाएगी टीम

Assembly Election 2022 Voter Abhiyan एडीएम प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:59 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:59 AM (IST)
Assembly Election 2022 : बरेली में मतदाता सूची के लिए एक नवंबर से चलेगा अभियान, घर-घर जाएगी टीम
Assembly Election 2022 : बरेली में मतदाता सूची के लिए एक नवंबर से चलेगा अभियान

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 Voter Abhiyan : एडीएम प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

एडीएम ने बताया कि जनपद की समस्त नौ विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों में कुल 3189337 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल है, जिसमें से 1734080 पुरुष, 1455150 महिला एवं 107 तृतीय लिंग मतदाता हैं। समस्त विधानसभा में कुल 3791 पोलिंग बूथ तथा 1954 पोलिंग सेंटर हैं, जिस पर बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी गई जिसकी सूची राजनैतिक दलाें को उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी एक नवंबर से 30 नवंबर तक घर-घर जाकर एक जनवरी 2022 की अवधि में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों से फार्म 6 भरवाएंगे। नाम हटाने के लिए फार्म 7 भरा जाएगा। संशोधन के लिए फार्म 8 भरवाया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी