बरेली में कारोबारियों ने भरी हुंकार, बोले- गुंडों में नहीं व्यापारियों से रंगदारी मांगने की हिम्मत

BJP Circle Traders Conference in Bareilly भाजपा सरकार लगातार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। सीएम योगी के चार साल में कई कल्याणकारी योजनाएं व्यापारियों के हित में चलाई गयी। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी और लघु उद्यमियों को दी जा रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:52 AM (IST)
बरेली में कारोबारियों ने भरी हुंकार, बोले- गुंडों में नहीं व्यापारियों से रंगदारी मांगने की हिम्मत
बरेली में कारोबारियों ने भरी हुंकार, बोले- गुंडों में नहीं व्यापारियों से रंगदारी मांगने की हिम्मत

बरेली, जेएनएन। Circle Traders Conference in Bareilly : भाजपा सरकार लगातार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। सीएम योगी के चार साल में कई कल्याणकारी योजनाएं व्यापारियों के हित में चलाई गयी हैं। यह योजनाएं भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा व्यापारी और लघु उद्यमियों को दी जा रही है। भाजपा शासन में व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार कर रहा है। यह बात इंवर्टीज विश्वविद्यालय में आयोजित विशाल मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने कही।

मंडलीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों के हितों में लगातार कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसका ही नतीजा है कि भाजपा शासनकाल में व्यापारी बिना किसी दबाव के अपने काम कर रहा है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। प्रदेश में व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहा है। माता बहने सुरक्षित है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

योगी सरकार में किसी अपराधी की हिम्मत नहीं है कि वह किसी व्यापारी से रंगदारी वसूली कर सके। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारी सम्मेलन में कहा कि केन्द्र में मोदी और यूपी में योगी की सरकार में व्यापारियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि में पिछली सरकारो जिनमें काग्रेस, सपा, बसपा में हमेशा व्यापारी का उत्पीड़न हुआ है।

कार्यक्रम को हेमंत गोयल (संयोजक, ब्रज क्षेत्र), महेश चंद्र गुप्ता (नगर विकास राज्यमंत्री), मनीष गुप्ता (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड), पवन अरोड़ा (सदस्य, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड), प्रदीप गुप्ता भामाशाह ( ब्रज क्षेत्र, सह-संयोजक ) और मेयर उमेश गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर व्यापारी सम्मेलन में घनश्याम खंडेलवाल (चेयरमैन, बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड), भाजपा शहर कार्यकारिणी के डॉ केएम अरोरा (महानगर अध्यक्ष, भाजपा बरेली), पवन शर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा बरेली), वीर सिंह पाल (जिला अध्यक्ष आंवला), योगेश महेश्वरी (जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ आंवला , राजीव गुप्ता ( जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ बरेली) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी