CAA Protest : पुलिस के रोकने पर बुर्कानशीं महिलाएं गाने लगी सारे जहां से अच्छा... Bareilly News

बिना अनुमति के प्रदर्शन पर एतराज जताया तो महिलाएं कहने लगीं कि वे तो शांति पूर्वक दुआ करने आई हैं। इस बीच कुछ महिलाएं सारे जहां से अच्छा... तराना गाती रहीं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:58 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:50 PM (IST)
CAA Protest :  पुलिस के रोकने पर बुर्कानशीं महिलाएं गाने लगी सारे जहां से अच्छा... Bareilly News
CAA Protest : पुलिस के रोकने पर बुर्कानशीं महिलाएं गाने लगी सारे जहां से अच्छा... Bareilly News

जेएनएन, बरेली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बुर्कानशीं महिलाएं सोमवार को भी प्रदर्शन के लिए सड़क पर निकल पड़ीं। भनक लगी तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर वापस भेज दिया। उनके साथ आए पुरुषों ने विरोध का प्रयास किया तो वहां से खदेड़ दिया।

कस्बा रिछा में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बुर्कानशीं महिलाओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए जिया बैंक्वेट हाल के पास बंद पड़ी राइस मिल के मैदान की ओर बढ़ रही थीं। कुछ महिलाएं उस मैदान में पहले पहुंच भी चुकी थीं। जानकारी पर इंस्पेक्टर देवरनिया दयाशंकर वहां पहुंचे। महिलाओं को रास्ते में रोक लिया।

बिना अनुमति के प्रदर्शन पर एतराज जताया तो महिलाएं कहने लगीं कि वे तो शांति पूर्वक दुआ करने आई हैं। इस बीच कुछ महिलाएं सारे जहां से अच्छा... तराना गाती रहीं। सीएए वापसी की मांग के लिए आवाज बुलंद करने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया कि प्रदर्शन के मैदान की ओर न जाएं। इस पर वे रिछा-जहानाबाद मार्ग की ओर बढऩे लगीं तो घेराबंदी कर रोका गया। काफी देर बाद वे घरों की ओर लौटीं।

उकसाने वालों की तलाश : पुलिस को पहले ही भनक लग चुकी थी कि कुछ युवक महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। ऐसा ही हुआ। उनके साथ जो पुरुष चल रहे थे, उन्हें हड़काकर पहले ही लौटा दिया गया। अब पुलिस उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिन्होंने महिलाओं को प्रदर्शन के लिए उकसाया।

रविवार को भी हुआ था प्रदर्शन : इससे पहले रविवार को भी बड़ी संख्या में बुर्कानशीं महिलाओं के साथ पुरुषों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था, जिससे रिछा-जहानाबाद मार्ग पर जाम लग गया था। इस प्रकरण में रिछा चौकी इंचार्ज रमेश शर्मा की ओर से शारिक, यासीन, मुजीब, मुहम्मद सुहेल व ब$खतावर को नामजद करते हुए चार दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर मार्ग अवरुद्ध करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस नामजद लोगों की तलाश में जुटी है।

रिछा में कुछ महिलाएं दुआ के लिए एक राइस मिल के मैदान में इकट्ठी हो रही थीं। वे रोड की ओर बढऩे लगीं तो रोककर वापस भेज दिया। -दयाशंकर, इंस्पेक्टर देवरनिया 

chat bot
आपका साथी