बरेली में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-ब्राह्मण विरोधी भाजपा सरकार

Bareilly BSP News बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोले सरकार हमेशा से दलित और ब्राह्मण समाज की विरोधी रही है। सबसे ज्यादा मुकदमे और कार्रवाई ब्राह्मण समाज के लोगों पर साढ़े चार साल में की गईं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM (IST)
बरेली में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-ब्राह्मण विरोधी भाजपा सरकार
बरेली में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली, जेएनएन। Bareilly BSP News : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोले, सरकार हमेशा से दलित और ब्राह्मण समाज की विरोधी रही है। सबसे ज्यादा मुकदमे और कार्रवाई ब्राह्मण समाज के लोगों पर ही साढ़े चार साल में की गई है।

पीलीभीत बाईपास स्थित एक लॉन में आयोजित बसपा के मंडलीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मायावती के कार्यकाल में ब्राह्मणों को अच्छा स्थान दिया गया। उन्होंने समाज के प्रति बसपा सरकारमे किये गए कार्यों को बताया। बसपा के पक्ष में ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास किया। बोले, अयोध्या में साल भर में नहीं हुआ कुछ भी विकास, रामलला को तो खाली वोट की वस्तु बना कर रखना चाहती है भाजपा, बोले अब इनकी ठेकेदारी खत्म करने का समय आ गया है, और यह काम ब्राह्मण समाज ही कर सकता है।

इसलिए जात-पात व धर्म के नाम पर बंटवारा बंद कीजिए। बसपा के साथ खड़े होकर सर्व समाज को लेकर चलने का काम करें। प्रदेश के 16 फ़ीसद ब्राह्मण अन्य लोगों को साथ लेकर चलेंगे टी बनेगी बसपा की सरकार। भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए बोले, प्रदेश में हर 2 घंटे में हो रहा एक युवती से दुराचार। महंगाई और बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा। 

chat bot
आपका साथी