शादी में दूल्हे से साले ने किया ऐसा मजाक, मारपीट के बाद बैरंग लौटी बरात

रोजा क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे से लड़की के भाई ने किसी बात को लेकर मजाक कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:14 PM (IST)
शादी में दूल्हे से साले ने किया ऐसा मजाक, मारपीट के बाद बैरंग लौटी बरात
शादी में दूल्हे से साले ने किया ऐसा मजाक, मारपीट के बाद बैरंग लौटी बरात

जेएनएन, शाहजहांपुर : रोजा क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे से लड़की के भाई ने किसी बात को लेकर मजाक कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। विवाद ज्यादा बढऩे पर बरात वापस कर दी गई।

रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात बरात आई थी। बरात पहुंचने पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे से मजाक शुरू कर दी। जिस पर दूल्हा भड़क उठा। दोनों में कहासुनी तक हो गई। इस बीच अन्य बराती भी मौके पर पहुंच तो विवाद बढ़ गया। दुल्हन के पिता ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित दूल्हे ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। जिस पर दुल्हन के भाई व अन्य ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। शादी में हंगामा व मारपीट होने की भनक लगने पर गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बरात को बैरंग वापस लौटा दिया।  

chat bot
आपका साथी