Booth Vijay Abhiyan : बदायूं के अलग-अलग बूथों पर जुटेंगे भाजपा के 60 हजार पदाधिकारी

Booth Vijay Abhiyan भाजपा शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव की शुरूआत कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम चार बजे बूथ विजय अभियान शुरू करेंगे। जिले के सभी बूथों पर उनके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के इंतजाम किए गए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 02:57 PM (IST)
Booth Vijay Abhiyan : बदायूं के अलग-अलग बूथों पर जुटेंगे भाजपा के 60 हजार पदाधिकारी
Booth Vijay Abhiyan : बदायूं के अलग-अलग बूथों पर जुटेंगे भाजपा के 60 हजार पदाधिकारी

बरेली, जेएनएन। Booth Vijay Abhiyan : भाजपा शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव की शुरूआत कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम चार बजे बूथ विजय अभियान शुरू करेंगे। जिले के सभी बूथों पर उनके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के इंतजाम किए गए हैं। जिले के बूथों पर 60 हजार पदाधिकारी पहुंचकर संदेश सुनेंगे। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक की।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है। जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसको हम लोग पूर्ण निष्ठा से निभाएं क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव निकट है। विधानसभा प्रभारी संतोष दीक्षित ने राष्र्टीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

बूथों पर टीवी, एलईडी का इंतजाम करा लें। विधानसभा संयोजक अंकित मौर्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, नवरंग पाल, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, राहुल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

सविता शर्मा बनी महिला माेर्चा की नगर अध्यक्ष 

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने नगर की सविता शर्मा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष विमल भारद्वाज ने माला पहनाकर सविता शर्मा का स्वागत किया। इधर सविता शर्मा के महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त की है।

नगर अध्यक्ष बनने पर सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, ज्योति शर्मा, प्रियंका शर्मा, संगीता शर्मा, अंशु मिश्रा, सविता वार्ष्णेय आदि ने खुशी व्यक्त की हैं। इधर भाजपा विधायक कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, नीतिन गुप्ता, जतिन मिश्र, गणेश वार्ष्णेय आदि ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी