14 घंटे बाद नाले से बरामद हुआ किशोर का शव

नाले में घुसी गाय को निकालते समय डूबे किशोर का 14 घंटे बाद शव बरामद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:24 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:47 PM (IST)
14 घंटे बाद नाले से बरामद हुआ किशोर का शव
14 घंटे बाद नाले से बरामद हुआ किशोर का शव

शाहजहांपुर, जेएनएन : नाले में घुसी गाय को निकालते समय डूबे किशोर का 14 घंटे बाद शव बरामद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया।

निगोही क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर निवासी नन्हे का 15 वर्षीय बेटा मंगल अपने भाई राजेश के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेल रहा था। उसी समय उसकी गाय कैमुआ नाले मे घुस गई। जिसे निकालने के लिए मंगल नाले में घुस गया। जिससे वह गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया। मौके पर मौजूद उसके छोटे भाई राजेश ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाले में पानी अधिक होने की वजह से वह बचा नहीं पाया। इसके बाद घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। पिता नन्हे सिंह समेत गांव के तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। देर रात तक मंगल की नाले में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार को देर शाम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर महज औपचारिकता पूरी कर चली गई। परिजन व ग्रामीण सोमवार तड़के ही फिर नाले में मंगल की तलाश करने पहुंच गए। सुबह करीब आठ बजे उसका शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर मिल गया। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े मंगल की माैत से रक्षाबंधन की खुशियां भी मातम में बदल गई। मां का हीराकून, भाई राजेश, बहन लाड़ो, गुंजा व चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

-------

नाले से शव बरामद होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

राजेश कुमार, थानाध्यक्ष निगोही 

chat bot
आपका साथी