घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर गांव में शनिवार रात नीलेश तोमर की 21 वर्षीय पत्नी पूजा की घर में ही फंदे पर लटकी लाश मिली है। स्वजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं जबकि मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 11:20 AM (IST)
घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
पुलिस ने ससुर जितेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बरेली, जेएनएन। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर गांव में शनिवार रात नीलेश तोमर की 21 वर्षीय पत्नी पूजा की घर में ही फंदे पर लटकी लाश मिली है। स्वजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने ससुर जितेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की शिकायत पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी