जाटवपुरा की रानी का था हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे मिला शव

इज्जत नगर में विलय धाम के पास नकटिया नदी पुल के नीचे मिला महिला का शव जाटवपुरा निवासी रानी का था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 10:49 AM (IST)
जाटवपुरा की रानी का था हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे मिला शव
जाटवपुरा की रानी का था हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे मिला शव

जेएनएन, बरेली : इज्जत नगर में विलय धाम के पास नकटिया नदी पुल के नीचे मिला महिला का शव जाटवपुरा निवासी रानी का था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। रानी सात साल के बच्चे सहित सोमवार से लापता थी। बच्चे को तलाश किया जा रहा है। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

नकटिया नदी किनारे मंगलवार दोपहर में महिला का शव मिला था। महिला के पर्स में मिली नंबर की पर्ची, रसीद के जरिए पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तब बुधवार को शिनाख्त हो सकी। तब मायके वाले मोर्चरी पहुंचे। इज्जत नगर इंस्पेक्टर उपेन्द्र यादव ने बताया कि रानी मूल रूप से बिहारीपुर खुराना सोप फैक्ट्री के पास की रहने वाली है। उसकी शादी बरखेड़ा के भोपतपुर गांव निवासी अजय कुमार से हुई थी। अजय कोलकाता में किसी फैक्ट्री में काम करता है। महिला यहां बेटे वंश (10) और मधुर (7) के साथ जाटवपुरा में रह रही थी।

सोमवार से बेटे सहित थी गायब, फोन भी बंद था

मोर्चरी पहुंचे मायके वालों ने बताया कि 22 अक्टूबर को रानी छोटे बेटे मधुर के साथ मायके आयी थी। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। मोबाइल भी बंद था। पुलिस की पड़ताल में महिला के जाटवपुरा के ही युवक कन्हैया से संबंध होने की बात भी कही जा रही है। वारदात के बाद से वह भी फरार है। पुलिस ने महिला के बच्चे की तलाश भी शुरू कर दी है। पति अजय को कोलकाता में सूचना देकर बुलाया है। लाश का एक्सरे हुआ तो मिली गोली

रानी की हत्या सीने में गोली मारकर की गई। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चोट का निशान तो था लेकिन गोली नहीं मिल रही थी। एक्सरे करने पर गोली फंसी मिली।

chat bot
आपका साथी