BOB Security Guard Firing Case : रेलवे कर्मी को गोली मारने वाले सुरक्षा गार्ड को मिली जमानत

BOB Security Guard Firing Case मास्क न पहनने पर हुए विवाद में रेलवे कर्मी को गाेली मारने वाले बैंक के सुरक्षा गार्ड को पुलिस की लचर पैरवी के कारण शुक्रवार को जमानत मिल गई। सेशन कोर्ट ने आरोपित की सशर्त जमानत मंजूर कर ली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:56 PM (IST)
BOB Security Guard Firing Case : रेलवे कर्मी को गोली मारने वाले सुरक्षा गार्ड को मिली जमानत
BOB Security Guard Firing Case : रेलवे कर्मी को गोली मारने वाले सुरक्षा गार्ड को मिली जमानत

बरेली, जेएनएन। BOB Security Guard Firing Case : मास्क न पहनने पर हुए विवाद में रेलवे कर्मी को गाेली मारने वाले बैंक के सुरक्षा गार्ड को पुलिस की लचर पैरवी के कारण शुक्रवार को जमानत मिल गई। सेशन कोर्ट ने आरोपित की सशर्त जमानत मंजूर कर ली।

घटना 25 जून की है। रेलवे में टीसीएम के पद पर कार्यरत राजेश कुमार स्टेशन रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में पासबुक प्रिंट कराने पहुंचे थे। वह बगैर मास्क बैंक पहुंचे थे। इस पर सर्वोदय नगर बदायूं रोड के रहने वाले बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने उन्हें बाहर ही रोक दिया था। राजेश से गार्ड ने मास्क पहनकर आने की बात कही थी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई तक हुई थी।

इसके बाद राजेश वापस घर चले गये थे। दोबारा मास्क लगाकर वह फिर बैंक पहुंचे। आरोप था कि सुबह 11 बजे का समय होने के बाद भी गार्ड ने उससे बैंककर्मियों का लंच टाइम हाने की बात कही। इस पर फिर से विवाद हुआ। बढे विवाद के बीच गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने अपनी दो नाली बंदूक से रेलकर्मी राजेश को गोली मार दी थी। गोली राजेश के बायें पैर के घुटने में लगी थी जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

chat bot
आपका साथी