बरेली मंडल में अभियान चलाकर रोकी जाएगी उर्वरक की कालाबाजारी

खाद की कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और दिए गए निर्देश के बाद कृषि अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:26 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 01:47 PM (IST)
बरेली मंडल में अभियान चलाकर रोकी जाएगी उर्वरक की कालाबाजारी
बरेली मंडल में अभियान चलाकर रोकी जाएगी उर्वरक की कालाबाजारी

बरेली, जेएनएन। खाद की कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और दिए गए निर्देश के बाद कृषि अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे है। जिसके चलते अधिकारियों ने जल्द ही उर्वरक की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार इसके िलिए टीमें गठित की जा रही है।

पिछले दिनो मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान मंडल में किसानों को उर्वरक आदि की कमी न होने देने का अधिकारियों को निर्देश दे गए थे। बावजूद इसके शहर में उर्वरक की काफी डिमांड हैं। किसानों को समितियों पर लंबी लाइन लगाने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पा रही है। इसी समस्या और सीएम के जारी निर्देश को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि किसानों को यूरिया न मिलने की कई शिकायतें मिली है। बुधवार से जनपद में इसके लिए बढ़े स्तर से कार्रवाई की जाएगी। टीमें बना अभियान चला कालाबाजारी रोक किसानों को उर्वरक मुहैया कराया जाएगा। जबकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी