बरेली में नगर निगम नहीं करा रहा फागिंग, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जागरण संवाददाता, बरेली: फीरोजाबाद, मथुरा, आगरा में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:57 PM (IST)
बरेली में नगर निगम नहीं करा रहा फागिंग, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बरेली में नगर निगम नहीं करा रहा फागिंग, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जागरण संवाददाता, बरेली: फीरोजाबाद, मथुरा, आगरा में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों के बेकाबू होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बरेली की स्थिति पर चिता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। नगर निगम प्रबंधन से नाराज राजेश अग्रवाल ने फागिग और एंटी लार्वा छिड़काव पर सवाल उठाते हुए लिखा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उचित प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया के बरेली में भी बेकाबू होने की आशंका है।

उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि बरेली में सड़कें टूटी व खुदी पड़ी हैं। उनमें पानी भर जाने के कारण जानलेवा मच्छर व अन्य कीटाणु पनप रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए नगर निगम को नियमित फागिग करानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने लिखा कि शासन से विशेष अभियान चलाया गया, लेकिन बरेली नगर निगम की तरफ से कोशिश होती नहीं दिख रही है।

जागरण ने उठाए थे फागिग व्यवस्था पर सवाल

दैनिक जागरण नगर निगम की फांगिग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर चुका है। नगर निगम की मशीनें मरम्मत नहीं होने से जंग खा रही हैं। शहर में सिर्फ दो मशीनों से ही फागिग हो रही है। इस कारण वार्ड के सभी गलियों तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। वार्डों में करीब 40 पोर्टेबल फागिग मशीनें हैं। जाहिर है कि नगर निगम को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने प्रयास बढ़ाने होंगे।

---

बरेली के लोगों को सुरक्षित रखना ही प्राथमिकता है। नगर निगम को अपनी भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता है। शासन ने स्वच्छता अभियान चलाया जरूर है, लेकिन उसको जारी रखने की जिम्मेदारी नगर निगम को निभानी होगी। इसलिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बरेली की स्थिति से अवगत कराया है।

- राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भाजपा

chat bot
आपका साथी