BJP Cleanliness Campaign News : बरेली के मंदिरों में भाजपाइयों ने की सफाई, चलाया अभियान

BJP Cleanliness Campaign News भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर भाजपा महानगर प्रभारी और उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष ने कहा प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के आस-पास धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई करें।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:00 AM (IST)
BJP Cleanliness Campaign News :  बरेली के मंदिरों में भाजपाइयों ने की सफाई, चलाया अभियान
BJP Cleanliness Campaign News : बरेली के मंदिरों में भाजपाइयों ने की सफाई, चलाया अभियान

बरेली, जेएनएन। BJP Cleanliness Campaign News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर भाजपा महानगर प्रभारी और उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नाथ नगरी के त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में सफाई की।जिसके चलते पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में फैले कचरे को एकत्रित करके उसका सुव्यवस्थित तरीके से निस्तारण किया। इसके साथ ही लोगों से धार्मिक स्थल को साफ बनाए रखने की अपील भी की।बरेली के महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के आस पास के धार्मिक स्थल की सफाई करें।इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सफाई नीति को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

chat bot
आपका साथी