राम मंदिर का मुद्दा बनाए रखना चाहती भाजपा : संजय

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार सुबह पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के आवास पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:17 AM (IST)
राम मंदिर का मुद्दा बनाए रखना चाहती भाजपा : संजय
राम मंदिर का मुद्दा बनाए रखना चाहती भाजपा : संजय

जागरण संवाददाता, बरेली : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार सुबह पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के आवास पर पहुंचे। वहां जागरण से बात में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर समय देश, किसान, मजदूरों व बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। संविधान सुरक्षा की दिशा में ही कार्य किया, लेकिन भाजपा सरकार इससे उलट कर रही है। वह राम मंदिर का मुद्दा उलझाकर वोट बटोरना चाहती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को झूठा आश्वासन देकर हमारी जीत आसान कर दी है। उन्होंने सिर्फ बेरोजगारों को रोजगार का सपना दिखाया, गरीबों के खाते में रुपये आएंगा कहा, लेकिन सभी ठगे रह गए। नोटबंदी, राफेल डील, रिलायंस के पंप चलाकर पूंजीपतियों को लाभ दिया। पांच राज्यों में होने वाला चुनाव मौजूदा हकीकत को बयां कर देगा। यह सेमीफाइनल कांग्रेस के नाम ही रहेगा। राम मंदिर के मुद्दे पर बोले, भाजपा इस मुद्दे को बनाए रखना चाहती है। अटल, कल्याण समेत अन्य नेता रहे, लेकिन मंदिर नहीं बना। अगर मंदिर बनाना था तो सरकार आते ही क्यों नहीं किया। भाजपा की जमीन खिसक गई है, इसी मुद्दे के सहारे वोट चाहते हैं। धरातल पर चुनावी तैयारी पर कहा कि भाजपा काडर की पार्टी है जबकि कांग्रेस मास बेस पार्टी है। हम डेमोक्रेसी, सोच, वैल्यू, विश्वास से चलते हैं, जबकि भाजपा की सोच इससे उलट है। उनका स्वागत करने वालों में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, अनुज गंगवार, जियाउर्रहमान, सुरेंद्र पांडेय, दीपक वाल्मीकि, महेंद्र सिंह, राकेश सक्सेना, साधना जोशी, राजा खान आदि मौजूद रहे।

--------

सियासत

- राज्यसभा सदस्य व कांग्रेसी नेता ने कहा, भाजपा मंदिर मुद्दे पर चाह रही वोट

- बोले, भाजपा काडर बेस व कांग्रेस मास बेस पार्टी, इसी आधार पर 60 साल संभाली सत्ता

chat bot
आपका साथी