किसानों की मेहनत को सलाम करने बरेली पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बहगुल नदी पर किसानों ने तैयार किया कच्चा बांध

BJP MP Varun Gandhi News बरेली के किसानों की मेहनत को सलाम करने मंगलवार पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण गांधी बहेड़ी पहुंचे। दिल्ली से बहेडी के खमरिया गांव में पहुंचे भाजपा सांसद ने सबसे पहले किसानों द्वारा तैयार किए कच्चे बांध का अवलोकन किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:16 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:16 PM (IST)
किसानों की मेहनत को सलाम करने बरेली पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बहगुल नदी पर किसानों ने तैयार किया कच्चा बांध
किसानों की मेहनत को सलाम करने बरेली पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी

बरेली, जेएनएन। BJP MP Varun Gandhi News : बरेली के किसानों की मेहनत को सलाम करने मंगलवार पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण गांधी बहेड़ी पहुंचे। दिल्ली से बहेडी के खमरिया गांव में पहुंचे भाजपा सांसद ने सबसे पहले किसानों द्वारा तैयार किए कच्चे बांध का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के जज्बे को भी सलाम किया। खमरिया गांव के किसानों ने पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार की अगुवाई में इस बांध को तैयार किया है। एक माह में किसानों ने अपने जुटाए हुए संसाधनों से कच्चे बांध को तैयार करके एक नजीर पेश की है। 

सौ गांवों को मिलेगा सिचाई का पानी 

बहगुल नदी पर तैयार किए गए इस कच्चे बांध से सैकड़ों गांवों के किसानों के खेतों को पानी रुपी संजीवनी मिलने की संभावना है। किसान इस बांध की मांग पिछले कई सालों से कर रहे थे। लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका तो किसानों ने अपने बलबूते पर कच्चा बांध तैयार कर दिया।

हालांकि अब सांसद वरुण गांधी की पैरवी के बाद पक्के बांध का रास्ता तैयार हो गया है। इसके साथ ही वरुण गांधाी ने किसानों को एक लाख रुपए का चेक भी दिया। सांसद वरुण गांधी ने भंडारे में प्रसाद भी चखा। इस मौके पर किसान नेता व पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार,ढाकन लाल गंगवार, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी