BJP MLA News : पीलीभीत में काेतवाल से हाथ जोड़कर बोले भाजपा विधायक, आपका कोई इलाज नहीं हो सकता

BJP MLA News यूपी के पीलीभीत में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और शहर कोतवाल अतर सिंह के बीच तल्खी अर्से से चल रही है। सदर विधायक आला अफसरों से इस मामले में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:29 PM (IST)
BJP MLA News  : पीलीभीत में काेतवाल से हाथ जोड़कर बोले भाजपा विधायक, आपका कोई इलाज नहीं हो सकता
BJP MLA News पीलीभीत में काेतवाल से हाथ जोड़कर बोले भाजपा विधायक

बरेली, जेएनएन। BJP MLA News : यूपी के पीलीभीत में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और शहर कोतवाल अतर सिंह के बीच तल्खी अर्से से चल रही है। सदर विधायक आला अफसरों से इस मामले में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। रविवार को एक मामले में पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये का पता चलने पर सदर विधायक कोतवाली में पहुंचे। सदर विधायक ने शहर कोतवाल के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपका कोई इलाज नहीं हो सकता। आप भारतीय जनता पार्टी को हरवाने में लगे हैं। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निरंजनकुंज कालोनी में स्थित एक मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को कुछ लोगों ने विवादित मकान पर सीढ़ी लगाकर घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद वहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग करने के आरोप के तहत कार्रवाई कर दी।

मुहल्ले के कुछ लोगों ने सदर विधायक को इसकी जानकारी दी। तब कुछ ही देर में वह पीड़िता को लेकर कोतवाली में पहुंच गए। सदर विधायक ने शहर कोतवाल के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपका कोई इलाज नहीं हो सकता, आप तो भाजपा का हरवाने में लगे हैं। सदर विधायक ने वहां से ही फोन पर उच्चाधिकारियों को फोन पर मामले से अवगत कराते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी