BJP Metropolitan Working Committee : क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने शाहजहांपुर में दिलाया 2022 में भाजपा को फिर सत्ता में लाने का संकल्प

BJP Metropolitan Working Committee यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक रेती रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय विचारों वाली पार्टी लोगों के हितों का कार्य कर रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:20 PM (IST)
BJP Metropolitan Working Committee : क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने शाहजहांपुर में दिलाया 2022 में भाजपा को फिर सत्ता में लाने का संकल्प
BJP Metropolitan Working Committee : क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने शाहजहांपुर में दिलाया

 बरेली, जेएनएन। BJP Metropolitan Working Committee : यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को रेती रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय विचारों वाली पार्टी लोगों के हितों का कार्य कर रही है। 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम गोपाल मिश्र ने कार्यकर्ताओं को आगामी दो माह में होने बाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बतायी। 23, से 25 जुलाई तक कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण कराने, 24 जुलाई को गरुपूर्णिमा पर मंदिरों मे पुजारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने व 25 जुलाई को हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात बूथ पर टोली बना कर सुनाने के निर्देश दिए। 26 से 31 जुलाई के बीच प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के अभिनंदन कार्यक्रम होंगे।

जबकि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ सत्यापन करने के लिए कहा। बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि देश आत्मनिर्भर हो रहा है। देश तोड़ने की मानसिकता रखने वाले लोगों के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महामंत्री नवनीत पाठक, दिवाकर सिंह, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह, मुनेश्वर वर्मा, श्यामबाबू दीक्षित, अरविंद सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, राजकमल बाजपेई, नीतू गुप्ता, अवधेश दीक्षित, डॉ. हेमेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी