BJP Leader Jitin Prasad Profile : जानिए कौन है जितिन प्रसाद, जो योगी मंत्रिमंडल में हो सकते है शामिल

BJP Leader Jitin Prasad Profile जितिन प्रसाद की शुरुआती शिक्षा दून पब्लिक स्कूल से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से बी कॉम व दिल्ली के अंतराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए किया। जितिन प्रसाद गांधी परिवार विशेषकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:45 PM (IST)
BJP Leader Jitin Prasad Profile : जानिए कौन है जितिन प्रसाद, जो योगी मंत्रिमंडल में हो सकते है शामिल
BJP Leader Jitin Prasad Profile : जानिए कौन है जितिन प्रसाद, जो योगी मंत्रिमंडल में हो सकते है शामिल

बरेली, जेएनएन। BJP Leader Jitin Prasad Profile :  जितिन प्रसाद की शुरुआती शिक्षा दून पब्लिक स्कूल से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से बी कॉम व दिल्ली के अंतराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए किया। पिता जितेंद्र प्रसाद के निधन के बाद राजनीति में सक्रिय हुए जितिन प्रसाद गांधी परिवार विशेषकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं। वह कांग्रेस के कोर ग्रुप जी-23 के सदस्य भी रहे। 2001 में जितिन प्रसाद को युवक कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव बने। 2004 में उन्होंने शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत मिली।

2009 में सीट आरक्षित होने पर उन्होंने पड़ाेसी जनपद लखीमपुर में परिसीमन के बाद सृजित हुई धौराहरा सीट से चुनाव जीतकर वहां से पहले सांसद बने। हालांकि 2014 व 2019 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 2017 में तिलहर विधानसभा से वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षण के रूप में वह पूरे प्रदेश में सक्रिय रहे। जितिन प्रसाद ने नौ जून को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 

ये मंत्रालय संभाले 

2008 में इस्पात राज्यमंत्री बने। 2009 से 2011 तक उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। जनवरी 2011 में उनका मंत्रालय बदला गया और पेट्रोलयम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के रूप में काम किया। 

नाम : जितिन प्रसाद 

जन्म : 29 नवंबर 1973 

पिता : स्व. जितेंद्र प्रसाद 

माता : कांता प्रसाद 

पत्नी : नेहा प्रसाद 

बहन : जाह्नवी प्रसाद  

chat bot
आपका साथी