Badaun UP Zila Panchayat Chunav News : बदायूं से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व एमएलसी की पत्नी पर जताया भरोसा, घाेषित किया उम्मीदवार

Badaun UP Zila Panchayat Chunav News जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चुनाव प्रभारी नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर इसकी घोषणा की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:56 PM (IST)
Badaun UP Zila Panchayat Chunav News :  बदायूं से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व एमएलसी की पत्नी पर जताया भरोसा, घाेषित किया उम्मीदवार
बदायूं से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार

बदायूं, जेएनएन। Badaun UP Zila Panchayat Chunav News : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चुनाव प्रभारी नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर इसकी घोषणा की। प्रदेश मुख्यालय से कल रात ही निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं, जिनमें 17 सदस्य भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। राज्यमंत्री ने दावा किया कि कई निर्दलीय और दूसरी पार्टियों के सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं। 

chat bot
आपका साथी