भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत बोले- किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस और विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों को कानूनी बंधनों में रखकर बिचौलियो की मदद की। आज जब किसानों का मुनाफा बढ़ाने के लिए कोशिश कर रही है तो किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:00 AM (IST)
भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत बोले- किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत का फाइल फोटो

 बरेली, जेएनएन। कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस और विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों को कानूनी बंधनों में रखकर बिचौलियो की मदद की। आज जब किसानों का मुनाफा बढ़ाने के लिए कोशिश कर रही है तो किसानों को गुमराह किया जा रहा है कि सरकार चाहती है कि किसान अपनी भूमि को पूंजीपतियों को बेच दे। जबकि इन विधेयकों में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का।

उन्होंने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक के जरिए पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि 55 साल में एक बार कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने की योजना बनाई और उसमे भी घोटाला किया। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 92000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाल चुकी है। किसानों के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के सुरक्षा कवच को बरकरार रखा गया है।

सरकारी खरीद भी जारी रहेगी और इसी कड़ी में मोदी सरकार द्वारा गत 21 सितंबर को न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी भी की है। गेहूं में 50 रुपये प्रति क्विंटल, चना में 225 रुपये प्रति क्विंटल, जौं में 75 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर में 300 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों में 225 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी से किसानों को मदद मिलेगी। इस वर्चुअल बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी