BJP Booth Vijay Divas Abhiyan : भाजपाइयों को मिला हर बूथ भाजपा बूथ का मंत्र, केंद्राें पर शुरू हुआ बूथ विजय दिवस अभियान
BJP Booth Vijay Divas Abhiyan शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों पर बूथ दिवस विजय अभियान शुरू हो गया। जिले के 417 शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना।
बरेली, जेएनएन। BJP Booth Vijay Divas Abhiyan : शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों पर बूथ दिवस विजय अभियान शुरू हो गया। जिले के 417 शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना। जिले को इस कार्यक्रम में टू वे कम्युनिकेशन के लिए पैनलिस्ट के रूप में जोड़ा गया था। रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर आइटी संयोजक नितेश गुप्ता व प्रदीप ठाकुर के साथ महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सुनील सैनी, इंटरनेट मीडिया संयोजक हर्षित गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
आइटी संयोजक नितेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, समिति, शक्तिकेंद्रों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति शामिल रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ कोरोना से लड़ने के लिये स्वास्थ्य स्वयं सेवक को बनाकर तैयार रहने के लिए कहा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हर बूथ बीजेपी बूथ का मंत्र दिया। पन्ना प्रमुख बनाने व 18 वर्ष तक के सभी युवक व युवतियों को भी मतदाता सूची में जोडें।
भाजपा चौक मंडल के बूथ अध्यक्षों व महामंत्रियों की हुई बैठक
भाजपा चौक मंडल के बूथ अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक महानगर के ताजूखेल मुहल्ला स्थित मैरिज लान में हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी बृज बहादुर ने बूथ विजय अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चुनाव में बूथों के महत्व के बारे में बताया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश की जनता को अटूट विश्वास हो गया है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज की छवि से मुक्त कराया। चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के महानगर में कराए कार्य गिनाए।
सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, मनीष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, अनिल बाजपेई बाण, जेपी मिश्र, अरुण शुक्ला, अनूप गुप्ता, रामनिवास गौतम, सुधा गुप्ता, आयुष शंखधार, अनुज वर्मा, विनायक कपूर, अभय सिंह, माया प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।