किसान चाैपाल में बाेलेे बिथरी चैनपुर विधायक, भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि व कृषि बीमा देने का किया कार्य

Pilibhit Kisan Chaupal पीलीभीत क्षेत्र के ग्राम खनंका उचसिया में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली जिले के बिथरी चैनपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:44 PM (IST)
किसान चाैपाल में बाेलेे बिथरी चैनपुर विधायक, भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि व कृषि बीमा देने का किया कार्य
किसान चाैपाल में बाेलेे बिथरी चैनपुर विधायक भाजपा सरकार ने किसानों को दी सम्मान निधि

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Kisan Chaupal : पीलीभीत क्षेत्र के ग्राम खनंका उचसिया में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली जिले के बिथरी चैनपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

भाजपा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग हर धर्म के लोगों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है। भाजपा ने किसान व सीमा पर लड़ने वाले जवान दोनों के हित की बात हमेशा की है। किसानों के लिए सम्मान निधि, कृषि यंत्रों में छूट, किसान बीमा योजना सहित कई योजनाएं लागू कर उनको लाभ दिलाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत यदि आंकड़े उठाकर देखे तो बगैर किया भेदभाव के लोगों को मकान दिया है।

जो लोग सिर पर छत न होने के कारण दर दर खुले आसमान के नीचे भटकने को मजबूर थे आज उनके सिरों पर छत देने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस सरकार के समय जब कोई जवान सीमा पर बलिदान देता था तो सरकार उस जवान का शव उसके घर भेजने का काम भी नहीं करती थी। लेकिन भाजपा सरकार सीमा पर बलिदान होने वाले जवानों के शवों को सम्मान पूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने का काम, परिवार के लोगों को नौकरी, पेंशन तथा निःशुल्क शिक्षा दिलाने का भी काम भाजपा सरकार कर रही है।

उन्होंने भाजपा पार्टी की अन्य नीतियों तथा उनके द्वारा जनता को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। चौपाल में नरेश कुमार शर्मा कातिब, आयाुष मिश्रा, रुपेश गंगवार, सर्वेश पाल, रामप्रकाश मिश्रा, शशि कान्त, महेन्द्र पाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी