Bikers Firing Update: गोली लगने से घायल सेल्समेन की हालत नाजुक, घर पहुंचे एडीजी दिया ये आश्वासन

बारादरी में दबंंगई दिखाने के लिए बाइक सवारों की फायरिंग में घायल हुए सेल्समेन की हालत रविवार को नाजुक बनी हुई है। सिर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक का जहां अस्पताल में उ

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:41 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:17 PM (IST)
Bikers Firing Update: गोली लगने से घायल सेल्समेन की हालत नाजुक, घर पहुंचे एडीजी दिया ये आश्वासन
Bikers Firing Update: गोली लगने से घायल सेल्समेन की हालत नाजुक, घर पहुंचे एडीजी दिया ये आश्वासन

बरेली, जेएनएन। दबगंई दिखाने के लिए बाइक सवारों की फायरिंग में घायल हुए सेल्समेन की हालत रविवार को नाजुक बनी हुई है। वहीं एडीजी अविनाश चंद्रा घायल सेल्समेन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है। हालांकि घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सिर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक का एसआरएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दहशत जदा परिजन भी उसके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। शनिवार रात बाइक सवारों के मुहल्ले में ताबडतोड फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल होने पर उसे परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

बारादरी के कटरा चांद खां मुहल्ले में मौर्या मंदिर के पास रहने वाले ओम प्रकाश के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे सचिन मौर्य  एक मॉल में एक कपड़े के शो रूम में काम करते हैं। शनिवार देर रात ओम प्रकाश ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया। जिसके बाद सचिन छत पर टहलने चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे छह बाइक पर सवार करीब एक दर्जन युवक अचानक गली में पहुंचे। गालियां देते हुए फाय¨रग करने लगे। गली के दूसरे छोर से फाय¨रग करते हुए सचिन के घर की ओर आ रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर सचिन जैसे ही छत से नीचे झांके, अचानक एक गोली उनके माथे में जा धंसी।

उनके चीखने की आवाज पर परिवार के अन्य लोग छत पर दौड़े। सचिन को लहूलुहान देखकर नीचे लाने लगे। दूसरी ओर उनकी भाभी वर्षा चार माह के बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे से बाहर आई, तो उन पर निशाना बनाते हुए भी फायर किए। दीवार से टकराकर गोली के कुछ छर्रे उनके पैर में लगे तो वह तुरंत अंदर भागीं। इस बीच बाइकर्स फाय¨रग करते हुए मौर्या मंदिर के अंदर गए और फिर फायर करते हुए ही लौट गए। परिवार के लोग सचिन को शहर के निजी अस्पताल ले गए, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने पंकज, विनोद, पंडित आदि नौ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी होने पर एसएसपी शैलेश पाडेय पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दीं। कुछ दिन पहले हुआ था विवाद बताया जाता है कि आरोपितों का मुहल्ले के ही एक युवक से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी रंजिश में दबंगई दिखाने के लिए पंकज पक्ष के लोग मुहल्ले में फाय¨रग करने निकल पड़े। दूसरे पक्ष के लोगों तो नहीं मिले मगर आरोपितों की गोली सेल्समैन को जा लगी।

chat bot
आपका साथी