बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूटने का किया प्रयास, फंसता देख बाइक छोड़कर भागे

इज्जतनगर के कर्मचारी नगर क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। मारपीट के बाद युवक का मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:47 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:00 PM (IST)
बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूटने का किया प्रयास, फंसता देख बाइक छोड़कर भागे
शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर के कर्मचारी नगर क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। मारपीट के बाद युवक का मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी जगदीश ने बताया कि शुक्रवार को वह पीलीभीत गए थे। रात में वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही कर्मचारी नगर क्षेत्र में पहुंचे तो उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम देवेंद्र बताया। वह बाइक धीमी गति से चला रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उन्हें ओवरटेक कर पहुंचे और उनसे हाथापाई कर उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लाेग आवाज सुनकर दौड़े। जिसके बाद बाइक सवार खुद को फंसता देख बाइक छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने फरार युवकों की बाइक पुलिस को सौंप दी। साथ ही घटना की तहरीर भी दी है। फिलहाल पुलिस मोबाइल लुटेरों का पता लगाने में जुटी है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद घटना का पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी