बदायूं से बड़ी खबर, कछला घाट पर मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लोग गंगा में डूबे, चार लापता

Mishap in Badaun बदायूं में फिरोजाबाद के गांव बचगांव निवासी दीपक गुप्ता अपने साथियों के साथ मां दुर्गा प्रतिमा को कछला घाट पर विसर्जित करने आए थे। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान दीपक गुप्ता कुणाल शर्मा राजू शर्मा भोला शर्मा व शिवम गहरे पानी में चले गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:11 PM (IST)
बदायूं से बड़ी खबर, कछला घाट पर मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लोग गंगा में डूबे, चार लापता
बदायूं से बड़ी खबर, कछला घाट पर मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लोग गंगा में डूबे

बरेली, जेएनएन। Mishap in Badaun : यूपी के बदायूं में शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।कछला घाट में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग गंगा नदी में डूब गए।जिससे मौके पर उपस्थित लोगों में खलबली मच गई। आनन फानन में लोगों ने किसी तरह से एक युवक को बचा लिया। जबकि चार युवक लापता हो गए। घटना के बाद से जहां परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।वहीं लापता चारों युवक की गोताखोर तलाश कर रहे है।

दरअसल में बदायूं में फिरोजाबाद जिले के थाना नारकी के गांव बचगांव निवासी दीपक गुप्ता ने दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की थी। आज वह अपने साथियों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने कछला घाट आए थे। यहां प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के बाद दीपक गुप्ता अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा में उतरे। थोड़ी देर में युवक गहरे पानी में चले गए। इधर जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक युवक डूबने लगे।

यह देख वहां लोगों में चीखपुकार मच गई।आनन फानन मेें आस पास के लोगों ने प्रयास कर किसी तरह से शिवम को बचाकर नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन दीपक गुप्ता के साथ कुणाल शर्मा, राजू शर्मा, भोला शर्मा देखते ही देखते पानी में डूब गए। कुछ ही देर में सभी आंखो से ओझल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों की तलाश करने के लिए गोताखोर बुलवाए। जिसके बाद गोताखोर चारों युवकों की तलाश में जुटे है। वहीं स्वजन सहित अन्य रिश्तेदारों व लोगों ने कछला घाट पर डेरा डाल रखा है।

chat bot
आपका साथी