भारत यात्रा के संयोजक बाेले- 3,250 किलोमीटर सफर तय कर बताएंगे देश इंडिया नहीं...भारत

Main Bharat Hoon Yatra in Bareilly शताब्दियों से जिस देश का नाम सिर्फ भारत रहा उसे पहले मुगलों ने हिंदुस्तान और फिर अंग्रेजों ने ‘इंडिया’ के रूप में नया नाम दे दिया। हिंदुस्तान तो केवल आम बोलचाल की भाषा में है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:55 AM (IST)
भारत यात्रा के संयोजक बाेले- 3,250 किलोमीटर सफर तय कर बताएंगे देश इंडिया नहीं...भारत
भारत यात्रा के संयोजक बाेले- 3,250 किलोमीटर सफर तय कर बताएंगे देश इंडिया नहीं...भारत

बरेली, जेएनएन। Main Bharat Hoon Yatra in Bareilly : शताब्दियों से जिस देश का नाम सिर्फ भारत रहा, उसे पहले मुगलों ने हिंदुस्तान और फिर अंग्रेजों ने ‘इंडिया’ के रूप में नया नाम दे दिया। हिंदुस्तान तो केवल आम बोलचाल की भाषा में है। लेकिन इंडिया इससे कहीं आगे बढ़कर संविधान में भी दर्ज हो गया। जिसके बाद इसे भारत की मुद्रा व अन्य सरकारी दस्तावेजों व सरकारी विभागों के नाम में भी दर्ज किया गया। यहां तक कि भारतीय सेना व वायुसेना को भी अंग्रेजी में इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स ही कहते हैं। ऐसे में इस कुप्रथा को बदलने के लिए करीब 3250 किलोमीटर की यात्रा शुरू की है, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर को दिल्ली से करते हुए गुरुवार को भारत नाम सम्मान चलित झांकी बरेली के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामपुर गार्डन स्थित भगवान महावीर जैन मंदिर पहुंची। मैं भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय कुमार जैन कर रहे हैं।

प्रदेश के आठ जिलों के बाद अन्य राज्य पहुंचेगी यात्रा 

यात्रा का स्वागत करते हुए मैं भारत यात्रा के संयोजक केके माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा दिल्ली से शुरू होने के बाद आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ से होते हुए बरेली पहुंची। यहां से हापुड़ और फिर वापस दिल्ली जाएगी। इसके बाद भारत नाम सम्मान चलित झांकी नवंबर के महीने में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों पर जाएगी। डा.प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि बरेली आगमन के बाद यात्रा से जुड़े और जागरूकता के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ लोगों को सम्मानित भी किया गया।

दुबई में भी विदेश में रह रहे देशवासियों के बीच उठाएंगे आवाज 

यात्रा लेकर पहुंचे बिजय कुमार यादव ने बताया कि केवल भारत ही नहीं मैं भारत हूं से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य केवल भारत ही नहीं, दुबई में भी देश का संविधान समेत हर जगह एक ही नाम ‘भारत’ होने की आवाज उठाएंगे। उन्होंने बताया कि दुबई में देश के बाहर रहने वाले भाइयों का नौ से 14 नवंबर तक विश्व एक्सपो है। इस मंच के जरिए दुनिया भर में फाउंडेशन की आवाज पहुंचाएंगे।

chat bot
आपका साथी