Bharat Bandh Today : बरेली सीतापुर हाईवे पर किसानों ने की जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने हटाया, प्रदर्शन जारी

Bharat Bandh Today भारत बंद के दौरान बरेली में किसान बरेली सीतापुर हाईवे पर उतर आए।जिसके चलते किसानों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। यह देख पुलिस ने किसानों को सख्ती के साथ हटाया।हालांकि किसानों का प्रदर्शन जारी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:39 PM (IST)
Bharat Bandh Today : बरेली सीतापुर हाईवे पर किसानों ने की जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने हटाया, प्रदर्शन जारी
Bharat Bandh Today : बरेली में भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

बरेली, जेएनएन। Bharat Bandh Today : भारत बंद के दौरान बरेली में किसान बरेली सीतापुर हाईवे पर उतर आए।जिसके चलते किसानों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। यह देख पुलिस ने किसानों को सख्ती के साथ हटाया।हालांकि किसानों का प्रदर्शन जारी है। कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद के ऐलान को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। किसानों के लगातार प्रदर्शन और गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट था। बरेली में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी कर दिए थे।जिसके लिए जिले में रिजर्व फोर्स सहित पीएसी की कंपनियोंं को भी सतर्क कर दिया गया था।

सोमवार यानि आज किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है।जिसके चलते किसान संबंधी कई दल विरोध स्वरूप शहर में अपनी गतिविधि करेंगे।विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले इसके लिए अधिकारियों ने पहले से ही अपनी कमर कस रखी थी। जिसके लिए प्रशासन ने अपनी ओर से पुख्ता प्रबंध भी कर लिए थे। किसानों के आंदोलन वाले स्थानों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रख रहा है। जिसके लिए पुलिस कर्मियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।  

chat bot
आपका साथी