Bharat Bandh Today : शाहजहांपुर में सड़कों पर उतरे किसान, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Bharat Bandh Today शाहजहांपुर में नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से भारत बंद का आवाहन किया गया है। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुराने टोल टैैक्स के पास दोपहर 12 बजे चक्का जाम किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:19 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:12 PM (IST)
Bharat Bandh Today : शाहजहांपुर में सड़कों पर उतरे किसान, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
Bharat Bandh Today : शाहजहांपुर में सड़कों पर उतरे किसान, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी

बरेली, जेएनएन। Bharat Bandh Today : शाहजहांपुर में नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से भारत बंद का आवाहन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) की ओर से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुराने टोल टैैक्स के पास दोपहर 12 बजे से चक्का जाम किया। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्य व्यापारियों से बंदी में सहयोग करने की मांग को लेकर हरदोई मार्ग से कचहरी तक पैदल मार्च निकालने की तैयारी में है।

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर किसान सुबह से ही निश्चित किए गए स्थानों पर जुटना शुरू हो गए है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने 17 स्थानों से यातायात को डायवर्ट किया है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी सरवणन टी, सीओ सदर प्रवीण कुमार भी फोर्स के साथ लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए है।

वहीं ज्यादातर व्यापारियों ने भारत बंद के निर्णय को अनुचित बताते हुए सुबह से ही दुकानें खोल दी है। एसपी एस आनंद ने बताया कि किसान नेताओं से संपर्क कर उन्हें पहले ही अवगत करा दिया गया है कि कानून के दायरे में रहकर ही विरोध प्रदर्शन करें। 

chat bot
आपका साथी