Bhartiya Kisan Union News : बरेली में भाकियू ने टोल प्लाजा की दो लेन बंद रख की महापंचायत, बोले- सुनवाई नहीं हुई तो फिर देंगे धरना

Bhartiya Kisan Union News फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने महा पंचायत की। धरना प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे तक टोल प्लाजा की दो व तीन नंबर लेन दो घंटे तक बंद रखा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:53 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:53 AM (IST)
Bhartiya Kisan Union News : बरेली में भाकियू ने टोल प्लाजा की दो लेन बंद रख की महापंचायत, बोले- सुनवाई नहीं हुई तो फिर देंगे धरना
Bhartiya Kisan Union News : बरेली में भाकियू ने टोल प्लाजा की दो लेन बंद रख की महापंचायत

बरेली, जेएनएन। Bhartiya Kisan Union News : फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने महा पंचायत की। धरना प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे तक टोल प्लाजा की दो व तीन नंबर लेन दो घंटे तक बंद रखा। एसडीएम ममता मालवीय को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया।

कृषि कानून को वापस लेने, टोल फ्री कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। सुरक्षा के मद्देनजर सर्किल थानों की पुलिस व एक प्लाटून पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव शिशुपाल चौधरी ने कहा कि सरकार कृषि कानून वापस ले। टोल प्लाजा पर किसानों से शुल्क न लिया जाए। चेताया कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो फिर धरना देंगे।

हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। कहा कि ज्यादातर टोल प्लाजा ऐसे हैं, जो किसानों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन बरेली के टोल प्लाजा पर किसानों से अवैध वसूली की जाती है। इसके चलते किसानों पर कई मुकदमे भी लिखा दिए गए हैं, जिन्हें वापस लिया जाए। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महासचिव सोमवीर सिंह ,तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, सुनील यादव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी