तलाक से पहले ही फौजी की पत्नी ने जानिये क्‍या कर डाला

फौजी शिव कुमार गंगवार बारादरी के कुसुमनगर का रहने वाला है। वर्ष 2008 में उनकी शादी आजादनगर की रहने वाली लड़की से हुई थी। शिव कुमार ने बताया कि जिस समय उनकी शादी हुई उस समय आरोपित बीबी बीएएसी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थीं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:20 PM (IST)
तलाक से पहले ही फौजी की पत्नी ने जानिये क्‍या कर डाला
लेह में नायक पद पर तैनात है फौजी, 2008 को हुआ था विवाह।

बरेली, जेएनएन। तलाक से पहले ही फौजी की पत्नी का दूसरा ब्याह रचाने का मामला सामने आया है। फौजी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी से अभी तलाक भी नहीं हुआ है। फिर भी उसने दूसरे से ब्याह रचा लिया और अब उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच रही है। उसने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और एसएसपी से की है।

फौजी शिव कुमार गंगवार बारादरी के कुसुमनगर का रहने वाला है। वर्ष 2008 में उनकी शादी आजादनगर की रहने वाली लड़की से हुई थी। शिव कुमार ने बताया कि जिस समय उनकी शादी हुई उस समय आरोपित बीबी बीएएसी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थीं।शादी के बाद एमएसी के साथ बीएड तक की शिक्षा गृहण कराई। वर्तमान में वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।शादी के कुछ दिनों बाद ही घर में कलेश शुरू कर दिया। अलग रहने के लिए बाध्य कर दिया। जो कुछ भी खरीदा जाता, उसे अपने नाम कराने की बात कहती। लिहाजा, घर, गाड़ी सब उसी के नाम पर ली। इधर, सेना में होने के कारण मैं ड्यूटी चला गया। आरोप है कि इसी के बाद महिला दूसरों युवकों के संपर्क में आई। विरोध किया तो तलाक का दबाव बनाने लगी।तलाक का मामला चल ही रहा है कि 19 नवंबर को उसने दूसरी शादी भी कर ली। विरोध पर पत्नी दस लाख रुपये की मांग कर रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

chat bot
आपका साथी