बरेली में छह लेन सड़कें बनाएगा बीडीए, फर्राटा भरेंगे वाहन

शहर के विकास में दो और मजबूत कड़ियां जुड़ने वाली हैं। बरेली विकास प्राधिकरण दो प्रमुख सड़कों को छह लेन बनाएगा। यहां चौड़े डिवाइडर के साथ ही चौड़ी मेटैलिक सड़कों पर वाहन फर्राटा भरेंगे। जाम की समस्या खत्म होगी और आवागमन आसान होगा। बीडीए ने दोनों प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। जल्द टेंडर कर निर्माण शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:09 PM (IST)
बरेली में छह लेन सड़कें बनाएगा बीडीए, फर्राटा भरेंगे वाहन
बरेली में छह लेन सड़कें बनाएगा बीडीए, फर्राटा भरेंगे वाहन

जागरण संवाददाता, बरेली: शहर के विकास में दो और मजबूत कड़ियां जुड़ने वाली हैं। बरेली विकास प्राधिकरण दो प्रमुख सड़कों को छह लेन बनाएगा। यहां चौड़े डिवाइडर के साथ ही चौड़ी मेटैलिक सड़कों पर वाहन फर्राटा भरेंगे। जाम की समस्या खत्म होगी और आवागमन आसान होगा। बीडीए ने दोनों प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। जल्द टेंडर कर निर्माण शुरू होगा।

डेलापीर रोड पर खत्म होगी जाम की दिक्कत

बीडीए ने डेलापीर तिराहे से बैरियर दो पुलिस चौकी तक सड़क को छह लेन करने की योजना बनाई है। करीब चार किमी लंबी सड़क को आदर्श मार्ग बनाया जाएगा। बीच में दो मीटर चौड़ा डिवाइडर और इसके दोनों ओर 10.20 मीटर चौड़ी मेटैलिक सड़क बनाई जाएगी। डिवाइडर में पौधे और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। किनारे पर बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। डेलापीर सब्जी मंडी के सामने अतिक्रमण हटाकर वहां पूरी सड़क को कोलतार से पक्का किया जाएगा। इसमें 33 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

शाहजहांपुर रोड भी होगी छह लेन

शाहजहांपुर रोड को भी छह लेन बनाने की योजना है। लखनऊ की ओर से आने वाले लोगों को रजऊ परसपुर में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास शहर के एंट्री प्वाइंट पर बीडीए गेट का निर्माण कराएगा। वहां से नकटिया तक छह लेन सड़क बनाई जाएगी। यहां एक मीटर का डिवाइडर और उसके दोनों ओर 9.20 मीटर की मेटैलिक सड़कें डाली जाएंगी। इस मार्ग के डिवाइडर पर भी पौधे और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके निर्माण में 35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

वर्जन

बरेली पहला ऐसा शहर बनेगा जिसके एंट्री प्वाइंट पर छह लेन का मार्ग बनाया जाएगा। डेलापीर वाले रोड को आदर्श मार्ग बनाने की योजना है। इससे हवाई अड्डा की ओर का आवागमन आसान होगा।

जोगिदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए

chat bot
आपका साथी