बरेलवी उलमा बोले, सिनेमाघर खोलकर इस्लाम को बदनाम कर रही सऊदी हुकूमत, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए

Barelvi Ulama Oppose Saudi government सऊदी हुकूमत की ओर से मदीना शरीफ में खोले जा रहे सिनेमाहालों के मुद्दे पर बुधवार को तंजीम उलमा-ए-इस्लाम ने सख्त विरोध जताया। कहा है कि सिनेमाघरों को फौरन बंद नहीं किया गया तो पूरी दुनिया के मुसलमान सऊदी हुकूमत के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:30 AM (IST)
बरेलवी उलमा बोले, सिनेमाघर खोलकर इस्लाम को बदनाम कर रही सऊदी हुकूमत, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए
बरेलवी उलमा ने जताया विरोध, सिनेमाघरों को फौरन बंद करने की दी चेतावनी

बरेली, जेएनएन। Barelvi Ulama Oppose Saudi government : सऊदी हुकूमत की ओर से मदीना शरीफ में खोले जा रहे सिनेमाहालों के मुद्दे पर बुधवार को तंजीम उलमा-ए-इस्लाम ने सख्त विरोध जताया। सुन्नी उलमा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सिनेमाघरों को फौरन बंद नहीं किया गया तो पूरी दुनिया के मुसलमान सऊदी हुकूमत के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। तंजीम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पत्रकारों से कहा कि हम सऊदी हुकूमत को मक्का शरीफ और मदीना शरीफ के तक्ददूस (पवित्रता) को पामाल (रौंदने) करने की हरगिज इजाजत नहीं देंगे। दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था मक्का और मदीना शरीफ से जुड़ी हुई है।

सऊदी हुकूमत के लिए जरूरी है कि आलीमे इस्लाम के जज्बात का ख्याल रखें। खानकाहे कादरीया रहमानिया चनहेटा बरेली के गद्दीनशीन मौलाना सूफी अब्दुर्रहमान कादरी ने कहा कि इस्लाम में कुरान व हदीस ने मुस्लिम समाज को बुराइयों से बचाने का फरमान जारी किया है। गाना-बजाना, तमाशा और बुरी चीजों को सऊदी हुकूमत खत्म करने के बजाए बढ़ावा दे रही है। इसे दुनिया भर के मुसलमान हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। खानकाहे जाहगिरिया सदर कैंट बरेली के गद्दीनशीन सूफी पीर मुहम्मद हनीफ लियाकती ने कहा कि सऊदी हुकूमत और उसका युवा शहजादा मुहम्मद बिन सलमान आए दिन बुरे कार्यों को बढ़ावा दे रहा है जो इस्लामी उसूलों के खिलाफ है। उलमा ने 23 सितंबर को सऊदी हुकूमत के स्थापना दिवस पर विरोध करने और सिनेमाघरों को बंद करने को आवाज बुलंद करने का फैसला लिया।

ऑनलाइन मनाया जाएगा आला हजरत का उर्स : आला हजरत उर्स इस साल दो, तीन और चार अक्टूबर को मनाया जाएगा। पिछले साल की तरह ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आनलाइन ही मनाया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उर्स में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि उर्स की तैयारियाें के लिए नगर निगम व विद्युत विभाग पूरा सहयोग करें। इस वर्ष भी आला हजरत उर्स आनलाइन मनाया जाए। उर्स में बाहर से आने वाले लोगों को पहले से ही सूचना दे दी जाए। जिससे उर्स के समय ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। उखड़ी हुई सड़कों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उर्स के दौरान कोई समस्या आने पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उर्स में पानी, बैरीकेटिंग, अस्थायी शौचालय, एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि आला हजरत उर्स के समय पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रहेगी।

chat bot
आपका साथी