बरेली-सीतापुर हाईवे पर 32 घंटे से लगा जाम

बीते 32 घंटे से हाईवे पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। बरेली-सीतापुर हाईवे के गड्ढे व फाटक जाम की मुख्य वजह है। फतेहगंज नगर से लेकर हुलासनगर फाटक तक स्थिति दयनीय है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान राहगीर जूझते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:17 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:17 AM (IST)
बरेली-सीतापुर हाईवे पर 32 घंटे से लगा जाम
बरेली-सीतापुर हाईवे पर 32 घंटे से लगा जाम

जेएनएन, बरेली: बीते 32 घंटे से हाईवे पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। बरेली-सीतापुर हाईवे के गड्ढे व फाटक जाम की मुख्य वजह है। फतेहगंज नगर से लेकर हुलासनगर फाटक तक स्थिति दयनीय है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान राहगीर जूझते नजर आए।

कटरा पुलिस द्वारा बरेली से शाहजहांपुर जाने वाले ट्रैफिक को कई घंटों तक हुलासनगर रेलवे क्रासिंग के पास और बहगुल नदी पुल के पास बैरियर लगाकर रोक दिया। इससे बरेली की ओर का ट्रैफिक कई घंटों रुका रहा और शनिवार शाम से लगा जाम रविवार पूरा दिन लगा रहा। रविवार दोपहर के समय हाईवे पर स्थिति यह थी कि कटरा की तरफ देखा जाए तो हुलासनगर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी तक ही जाम था। लेकिन फतेहगंज पूर्वी की सीमा पर जाम रमपुरा कमन गांव के मोड़ तक पहुंच गया था। शनिवार को हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से जाम लगा था। लेकिन रविवार को भी यही स्थिति रही। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर 32 घंट से लगा जाम तकरीबन 14 किलोमीटर तक पहुंच गया। हाईवे के गड्ढों में भरे पानी में टेंपो पलटा

रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब मीरानपुर कटरा की ओर से सवारियों से भरा टेंपो फतेहगंज पूर्वी फ्लाइओवर के नीचे वाली सड़क पर पलट गया। इसमें भरी हुई सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल सवारियों को निकाला। हालांकि किसी भी सवारी के कोई गंभीर चोट नहीं आई। कई घंटे बाद टेंपो को हटवाया गया। लेकिन तब तक टेंपो ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी