Bareilly Wheat Purchase News : बरेली में बिखरे अन्नदाता के अरमान, प्रदेश में कीर्तिमान गढ़ अपनी पीठ थपथपा रहा विभाग, जानिए हकीकत

Bareilly Wheat Purchase News मंडल ने इस बार गेहूं खरीद में जहां प्रदेश में अपनी पीठ स्वयं थपथपा लें लेकिन हकीकत जुदा है। मंडल में 10 लाख से अधिक किसान होने के बाद केवल पंजीकृत किसानों की संख्या 171502 ही थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:48 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:57 PM (IST)
Bareilly Wheat Purchase News : बरेली में बिखरे अन्नदाता के अरमान, प्रदेश में कीर्तिमान गढ़ अपनी पीठ थपथपा रहा विभाग, जानिए हकीकत
Bareilly Wheat Purchase News : बरेली में बिखरे अन्नदाता के अरमान

बरेली, जेएनएन। Bareilly Wheat Purchase News : मंडल ने इस बार गेहूं खरीद में जहां प्रदेश में अपनी पीठ स्वयं थपथपा लें, लेकिन हकीकत जुदा है। मंडल में 10 लाख से अधिक किसान होने के बाद केवल पंजीकृत किसानों की संख्या 171502 ही थी। जिसके सापेक्ष केवल 146547 किसानों से ही गेहूं खरीद हुई है।

शासन से इस बार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य नहीं निर्धारित किया गया था। एक अप्रैल से मंडल के 548 क्रय केंद्रों में तौल शुरू हुई। 14 जून तक विभाग ने मंडल में कुल 793886.83 टन गेहूं की खरीद कुल 146547 किसानों से हुई। इनमें से 148119 लाख रुपये किसानों को भुगतान किया गया। जबकि अभी भी किसानों को 8672.74 लाख रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है।

वैसे तो एक अप्रैल से शुरू खरीद 15 जून तक होनी थी, लेकिन क्रय केंद्रों के बाहर लगी किसानों की लंबी लाइनों को देखते हुए शासन से खरीद को एक सप्ताह के लिए 22 जून तक बढ़ा दिया गया था। एक सप्ताह खरीद बढ़ाए जाने पर दो दिन हुई बरसात से भी किसान काफी परेशान हुए। हालांकि मंगलवार को खरीद के अंतिम दिन डेलापीर, नरियावल मंडी में हर केंद्र पर केवल तीन से चार किसान ही तौल कराते मिले।

आरएमओ राममूर्ति वर्मा ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मंगलवार को मंडी के अंदर आने वाले सभी पंजीकृत किसानों का हर हाल में गेहूं तौल किया जाए। मंडल के किसी भी जिले से कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

 109 किसानों को 55.95 लाख धान का भुगतान न करने वाली सोसाइटी पर मुकदमा

प्रदेश में जहां मंगलवार से गेहूं खरीद बंद हो चुकी है। वहीं जिले में तीन सोसाइटी द्वारा अभी भी 109 किसानों को 55.95 लाख रुपये धान का भुगतान न किए जाने पर मंगलवार को एफआइआर दर्ज कराई गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 में एफपीसी बरेली आदर्श एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी नवाबगंज, शुभ कीर्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड श्यामगंज एवं पीलीभीत फामर्स प्रोड्यूसर कंपनी पर किसानों के भुगतान बकाया होने पर कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी