Bareilly Wether News: कोहरे और शीतलहर के बीच हुई मकर संक्रांंति के दिन की शुरुआत, विशेषज्ञ बोले- बढ़ सकती है ठंड

Bareilly Wether News गुरुवार को सुबह कोहरे और शीतलहर के बीच मकर संक्रांति के दिन की शुरुआत हुई। सुबह घना कोहरा रहा और शीतलहर भी चली। हालांकि धीरे धीरे कोहरा छटा। लेकिन तेज सर्दी के बीच ही लोगोंं को स्नान करना पड़ा। लेकिन मौसम विभाग का अलर्ट जारी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:03 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:03 AM (IST)
Bareilly Wether News: कोहरे और शीतलहर के बीच हुई मकर संक्रांंति के दिन की शुरुआत, विशेषज्ञ बोले- बढ़ सकती है ठंड
Bareilly Wether News: कोहरे और शीतलहर के बीच हुई मकर संक्रांंति के दिन की शुरुआत

बरेली, जेएनएन। Bareilly Wether News: गुरुवार को सुबह कोहरे और शीतलहर के बीच मकर संक्रांति के दिन की शुरुआत हुई। सुबह घना कोहरा रहा और शीतलहर भी चली। हालांकि धीरे धीरे कोहरा छटा। लेकिन तेज सर्दी के बीच ही लोगोंं को स्नान करना पड़ा। लेकिन मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। जिसके चलते सर्दी  बढ़ने की संभावना है।  

जारी है मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जताते हुए बरेली को यलो जोन में शामिल करते हुए अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक आने वाले तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से ज्यादा सतर्कता बरतने की अपील की है। यानी सुबह और शाम ही नहीं, दिन में भी गर्म कपड़े पहने रहें। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और गिरेगा।

जनजीवन प्रभावित कर रही शीतलहर 

शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे वातावरण में गलन तेजी से बढ़ी। हालांकि बुधवार सुबह अच्छी धूप निकली। जो लोगों को ज्यादा राहत न दे सकी। ठंड के तेवर बरकरार रहे।

मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह ने बताया कि धूप की वजह से अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, वातावरण में अधिकतम आद्र्रता 100 फीसद और न्यूनतम 68 फीसद दर्ज की गई। 

chat bot
आपका साथी