Bareilly Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, विशेषज्ञ बोले- कम होगी सर्दी

Bareilly Weather Update तीन दिनों से कड़ाके की ठंड ने जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया था। वहीं अब इससे राहत मिलने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के घटने का अनुमान है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:09 AM (IST)
Bareilly Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, विशेषज्ञ बोले- कम होगी सर्दी
Bareilly Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, विशेषज्ञ बोले- कम होगी सर्दी

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update: तीन दिनों से कड़ाके की ठंड ने जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया था। वहीं अब इससे राहत मिलने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के घटने का अनुमान है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा दिखाई दिया।  लेकिन समय बढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंंटता  दिखाई दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को सूरज के निकलते ही कोहरा छट गया था। ठंडी हवा चलने के बावजूद भी ठंड में कमी थी। गुनगुनी धूप में लोगों ने राहत महसूस की। मौसम पर पड़े इस असर से बरेली ऑरेंज जोन से निकलकर यलो जोन में आ गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान महज 15 डिग्री सेल्सियस था। यानी धूप निकलने की वजह से दिन में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं, रविवार रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी शनिवार रात के मुकाबले कुछ ज्यादा ठंडी रात रही।

आने वाले दिनों में घटेगी ठंड 

मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और घटने के संकेत हैं। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही कोहरा भी घटेगा। अगले कुछ दिनों तक केवल सुबह-शाम कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो 

chat bot
आपका साथी