Bareilly Weather Update : शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मौसम विशेषज्ञ बोले- ओरेंज जोन में आया बरेली

Bareilly Weather Update पांच दिन तक सुनहरी धूप निकलने के बाद मौसम ने करवट ली है। जिसके बाद शनिवार सुबह अधिकांश समय सूरज बादलों की ओट में ही छिपा रहा। वहीं हल्की-हल्की चल रही हवा ने ठंड भी बढ़ाई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:14 PM (IST)
Bareilly Weather Update : शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मौसम विशेषज्ञ बोले- ओरेंज जोन में आया बरेली
Bareilly Weather Update : शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मौसम विशेषज्ञ बोले- ओरेंज जोन में आया बरेली

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update : पांच दिन तक सुनहरी धूप निकलने के बाद मौसम ने करवट ली है। जिसके बाद शनिवार सुबह अधिकांश समय सूरज बादलों की ओट में ही छिपा रहा। वहीं, हल्की-हल्की चल रही हवा ने ठंड भी बढ़ाई। इस वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले करीब चार डिग्री सेल्सियस घटकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस था। यानी, गुरुवार रात कुछ कम ठंडी थी। हालांकि दिन में धूप न निकलने की वजह से मौसम का मिजाज बदला। मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह ने भी बताया कि शनिवार को भी धूप निकलने की उम्मीद कम है। ठंडी हवा से तापमान भी काफी हद तक शुक्रवार की तरह ही रहेगा।

ऑरेंज जोन में आया जिला : धूप न निकलने और शीतलहर की वजह से मौसम में आए बदलाव की वजह से जिला एक बार फिर ऑरेंज जोन में आ गया है। यानी, इस वक्त खानपान और गर्म कपड़े पहनने में खास एहतियात बरतें। शनिवार तक जिला ऑरेंज जोन में रहेगा। रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान ठीक होने के बाद फिर से यलो जोन में जिला आने के संकेत हैैं। 

chat bot
आपका साथी