Bareilly Weather News : अरब सागर से आने वाली नम हवाओं से बदल रहा मौसम का मिजाज

Bareilly Weather News अरब सागर से आने वाली नम हवाओं से सक्रिय हुए मानसून का असर गुरुवार को दिखाई दिया। जिले भर में दिन भर रिमझिम बरसात हुई। इससे लोगों को पिछले दिनों लगातार पड़ी गर्मी से भी काफी राहत मिली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:55 AM (IST)
Bareilly Weather News : अरब सागर से आने वाली नम हवाओं से बदल रहा मौसम का मिजाज
Bareilly Weather News : अरब सागर से आने वाली नम हवाओं से बदल रहा मौसम का मिजाज

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : अरब सागर से आने वाली नम हवाओं से सक्रिय हुए मानसून का असर गुरुवार को दिखाई दिया। जिले भर में दिन भर रिमझिम बरसात हुई। इससे लोगों को पिछले दिनों लगातार पड़ी गर्मी से भी काफी राहत मिली। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली इन नम हवाओं की वजह से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 4.1 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे पहुंचा।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यानी, बरसात की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारे में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। वातावरण में नमी की बात करें तो अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 83 फीसद दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मानसून सक्रियता अगले एक-दो दिन तक खत्म होने के आसार हैं। हालांकि अगले एक-दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बरसात होने की संभावना नहीं है।

बारिश होते ही उड़े फ्यूज.. घंटो गुल रही बिजली

प्री मानसून मेंटीनेंस ठीक से नहीं होने की वजह से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। पिछले चौबीस घंटों में हुई बारिश की वजह से दर्जनों इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बरसात की वजह से बिजली महकमे की सप्लाई को फिर झटका लगा। शहर के अधिकांश मुहल्लों में दिन भर बत्ती आती-जाती रही। सिविल लाइंस सब स्टेशन से संबंधित आवास विकास, कचहरी रोड, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, बीडीए कालोनी से करगैना तक जगह-जगह आपूर्ति बाधित हुई।

वहीं, कुतुबखाना, बिहारीपुर, राजेंद्र नगर, माडल टाउन सनराइज इन्क्लेव, महानगर, सन सिटी विस्तार आदि मुहल्लों में बिजली सप्लाई बीच-बीच में प्रभावित होती रही। हरूनगला सब स्टेशन से जुड़े पवन विहार, ग्रीन पार्क, मुंशी नगर, आशुतोष सिटी, कुर्मांचल नगर, बिहार कलां, छोटी विहार, जगतपुरा इलाकों की बिजली गुल रही।

chat bot
आपका साथी