Weather Update : बरेली में आ गया मानसून, आज से दो दिन छाए रहेंगे बादल, तेज बारिश के आसार

Bareilly Weather News Update जिले में शनिवार को हुई बरसात के साथ मानसून का आगमन हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 35 मिलीमीटर बरसात हुई। दिन भर हुई बारिश से अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक जमकर बरसात होगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:53 AM (IST)
Weather Update : बरेली में आ गया मानसून, आज से दो दिन छाए रहेंगे बादल, तेज बारिश के आसार
पूर्वी हवाओं के दबाव की वजह से बरेली में मानसून तीन दिन पहले ही पहुंच गया।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Weather News Update : जिले में शनिवार को हुई बरसात के साथ मानसून का आगमन हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 35 मिलीमीटर बरसात हुई। दिन भर हुई बारिश से अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक जमकर बरसात होगी।

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि वैसे 22 जून तक मानसून आने की संभावना थी। लेकिन पूर्वी हवाओं के दबाव की वजह से बरेली में मानसून तीन दिन पहले ही पहुंच गया। शनिवार को सुबह ही आसमान में बादल छा गए और दस बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद करीब चार घंटे तक हल्की बारिश होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे से फिर मूसलधार बरसात हुई।

करीब घंटे भर तक तेजी से पानी बरसा। इसके बाद शाम तक हल्की फुहार पड़ती रही। दिन भर हुई बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम पारा 24.9 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को 2.8 एमएम बरसात हुई थी। यानी, बारिश की वजह से अधिकतम तापमान गिरा।

रविवार को 50 एमएम तक बरसात की संभावना : मौसम विज्ञानी के मुताबिक पूर्वी हवाओं के चलते मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। शनिवार की तरह रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे। रविवार को शनिवार के मुकाबले ज्यादा बारिश होगी। करीब 50 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। इसके बाद सोमवार को भी बारिश होगी।

बारिश में खपरैल के नीचे खड़े थे बराती, एक की मौत : बारिश से बचाव के लिए बरातियों का खपरैल के नीचे खड़ा होना महंगा पड़ गया। अचानक से खपरैल के गिरने के चलते शनिवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।मामला बिथरी चैनपुर के मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव का है।

पुष्पा पुत्री हरिशंकर यादव की शादी गजेन्द्र यादव पुत्र जर्मन सिंह निवासी गोकलपुर के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को गजेन्द्र की बारात आयी थी। शादी क़ा कार्यक्रम घर पर ही था। अगले दिन यानी शनिवार की सुबह विदाई के समय नाश्ते की तैयारी चल रही थी। बारिश होने के कारण लोग खपरैल के नीचे आ गए। यहां तिलहर निवासी कारीगर संजीव अपने साथी प्रदीप, सूरज, राहुल, अतुल व सूरज के साथ नाश्ता तैयार कर रहा था। अचानक खपरैल भरभराकर गिर गयी।

खपरैल के नीचे दबने से संजीव की मौत हो गयी जबकि उसके 11 लोग घायल हो गए। लड़की के बहनोई विनोद यादव व भांजी कोमल निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना भमौरा, वीरेश निवासी ग्राम भेटा थाना बिशारतगंज , मौसेरी बहन सुनीता व भाई चरण सिंह भी घायल हो गए। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खपरैल से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।दोपहर बाद हो सकी दुल्हन की विदाईहादसे के चलते कलेवा की रश्म धरी की धरी रह गई। घर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घर में चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।

chat bot
आपका साथी