Bareilly Weather News : बरेली में मूसलाधार बारिश के आसार, पांच दिन होगी बारिश, तापमान में नहीं आएगी गिरावट

Bareilly Weather News बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने की वजह से प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार देर रात जहां रुक-रुककर बरसात हुई थी। वहीं शनिवार सुबह से आसमान में काली घटा छा गई। कुछ ही मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:50 AM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में मूसलाधार बारिश के आसार, पांच दिन होगी बारिश, तापमान में नहीं आएगी गिरावट
अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Weather News : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने की वजह से प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार देर रात जहां रुक-रुककर बरसात हुई थी। वहीं, शनिवार सुबह से आसमान में काली घटा छा गई। कुछ ही मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक ढाई घंटे में करीब 71.2 एमएम बरसात हुई। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस था। यानी, बरसात के बाजवूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा। वहीं, मौसम विज्ञानी रविवार को करीब 31 मिमी तक बरसात समेत अगले पांच दिनों में कुल 67 मिमी बरसात होने की संभावना जता रहे हैं। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इन दिनों कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, बरेली की ओर आने वाली हवा भी दक्षिण पूर्वी है।

इससे वहां बन रहे मौसम का सीधा असर यहां के मौसम पर पड़ रहा है। दबाव बढ़ने से अगले चार-पांच दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। शनिवार को जहां सात मिलीमीटर बरसात हो सकती है, वहीं रविवार को बारिश कई गुना बढ़ेगी। इस दिन 31 मिलीमीटर तक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक क्रमश: 11 मिलीमीटर, आठ मिलीमीटर और 10 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बारिश के बावजूद कम नहीं होगा तापमान : पांच दिन तक लगातार बारिश होने के बावजूद तापमान घटेगा नहीं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, 14 जून से 18 जून तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच जाएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी