Bareilly Weather News : बरेली में रह-रहकर हुई बारिश, बदलता रहा मौसम का मिजाज

Bareilly Weather News शहर में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी धूप दिखी। कुछ ही मिनट बाद आसमान में काले बादल छा गए लेकिन बिना बरसे ही चले गए। तो कभी हल्के-फुल्के बादलों के बीच ही जमकर बरसात हुई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:42 AM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में रह-रहकर हुई बारिश, बदलता रहा मौसम का मिजाज
Bareilly Weather News : बरेली में रह-रहकर हुई बारिश, बदलता रहा मौसम का मिजाज

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : शहर में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी धूप दिखी। कुछ ही मिनट बाद आसमान में काले बादल छा गए लेकिन बिना बरसे ही चले गए। तो कभी हल्के-फुल्के बादलों के बीच ही जमकर बरसात हुई। शुक्रवार काे दिन भर में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 3.8 मिलीमीटर बरसात हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कम बारिश का असर शुक्रवार को तापमान पर भी दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह गुरुवार को 25.4 डिग्री सेल्सियस था, यानी न्यूनतम तापमान भी कुछ हद तक बढ़ा।

हालांकि शुक्रवार को बार-बार बदलते मौसम और बीच-बीच में खुलने वाले आसमान की वजह से आर्द्रता कुछ हद तक कम हुई। गुरुवार को जहां अधिकतम आर्द्रता 100 फीसद थी, वहीं शुक्रवार को यह 98 फीसद पर रुकी। वहीं, न्यूनतम आर्द्रता करीब 20 फीसद कमी के साथ 65 फीसद दर्ज हुई।

आने वाले दिनों में अब भी बारिश के आसार

वहीं, पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में अब भी बारिश के आसार बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी करीब पांच दिन तक जिले में हल्की-फुल्की बरसात होती रहेगी। इससे अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

बरकरार रही बिजली की परेशानी 

दिन में कई बार हुई बरसात से बिजली व्यवस्था फिर से प्रभावित हुई। पवन विहार, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कटरामान राय, किला आदि के कई सब स्टेशनों से संबंधित इलाकों में जगह-जगह फाल्ट की भी सूचनाएं रहीं। इन्हें सुधारने के लिए बिजली कटौती भी करनी पड़ी। हालांकि बारिश की वजह से कई जगह फाल्ट सुधारने में देरी हुई। जिस पर वजह से सब स्टेशनों और बिजली अधिकारियों के फोन नंबर समय-समय पर घनघनाते रहे।

chat bot
आपका साथी