Bareilly Weather News : बरेली में 18 मई से मौसम सुहाना करेगा चक्रवाती तूफान टाक्टे, जानिये क्या है मौसम विभाग का पुर्वानुमान

Bareilly Weather News अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट भले ही गुजरात व समुद्र तट के करीबी अन्य राज्यों के लिए परेशानी का सबब हो। वहां राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम सतर्क हो गई हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:25 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:25 PM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में 18 मई से मौसम सुहाना करेगा चक्रवाती तूफान टाक्टे, जानिये क्या है मौसम विभाग का पुर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर दबाव से बने चक्रवाती तूफान का क्षेत्र में बुरा असर नहीं।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट भले ही गुजरात व समुद्र तट के करीबी अन्य राज्यों के लिए परेशानी का सबब हो। वहां राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम सतर्क हो गई हों। लेकिन प्रदेश में इस चक्रवाती तूफान से प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अंदेशा नहीं है। मौसम विभाग की स्थानीय इकाई के मुताबिक बरेली व आसपास के इलाकों में इस तूफान की वजह से मौसम सुहावना होगा। इसका असर 18 मई से तेज हवा, बादल और मामूली बूंदाबांदी के रूप में दिख सकता है।

करीब तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में करीब तीन-पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी। यानी, अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि बरेली व आसपास के मौसम पर चक्रवाती तूफान का सकारात्मक असर पड़ेगा। 18 से 20 मई तक आसमान पर बादल छाएंगे और तेज हवा चलेगी। जिससे मौसम सुहाना होगा।

मामूली रूप से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान : रविवार का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा। यानी, भले ही दिन में मौसम सुहाना हो, लेकिन रात के तापमान में कमी नहीं आएगी।

21 मई से फिर बढ़ने लगेगा पारा : चक्रवाती तूफान के असर की वजह से 18 से 20 मई यानी तीन दिन तक बरेली में अधिकतम तापमान पर असर रहेगा। इसके बाद 21 मई से फिर दिन में गर्मी बढ़ जाएगी। 22 मई तक तापमान फिर से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान है।

कुछ यूं रह सकता है मौसम का हाल 

तारीख - न्यूनतमम तापमान - अधिकतम तापमान - मौसम

17 मई - 24.5- 38.2 - आसमान साफ

18 मई - 25.9 - 35.8 - बादल, बूंदाबांदी और तेज हवा

19 मई - 23.1 - 33.1 - बादल, बूंदाबांदी और तेज हवा

20 मई - 23.7 - 35.9 - बादल, बूंदाबांदी और तेज हवा

21 मई - 23.9 - 37.2 - आसमान साफ

22 मई - 25.0 - 38.8 - आसमान साफ 

chat bot
आपका साथी