Bareilly Weather News : सूर्य पर लगा ठंड का ग्रहण, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट तीन डिग्री गिर सकता है तापमान

Bareilly Weather News बरेली में शीतलहर का कहर जारी है। मानो सूरज पर ठंड ने ग्रहण लगा दिया हो। दिन में उनके दर्शन नहीं हो पा रहे है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जताते हुए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:13 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:13 AM (IST)
Bareilly Weather News : सूर्य पर लगा ठंड का ग्रहण, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट तीन डिग्री गिर सकता है तापमान
Bareilly Weather News : सूर्य पर लगा ठंड का ग्रहण, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : बरेली में शीतलहर का कहर जारी है। मानो सूरज पर ठंड ने ग्रहण लगा दिया हो। दिन में उनके दर्शन नहीं हो पा रहे है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जताते हुए जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उसमें बरेली भी शामिल है। मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सोमवार के मुकाबले करीब दो डिग्री और कम था। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरने के संकेत मौसम विभाग दे रहा है। दो दिन से सूरज न निकलने और दिन-रात की लगातार ठंड से जिला यलो जोन में आ गया है। इसमें मौसम विभाग लोगों से सतर्कता की अपेक्षा करता है।

न्यूनतम पारा तीन डिग्री से भी नीचे जाने का अनुमान: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और गिरेगा। इसके तीन डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे जाने की उम्मीद है। वहीं, दिन का हाल अगले करीब एक हफ्ते तक इसी तरह बने रहने का अनुमान है। शीतलहर के साथ कोहरे का असर भी बढ़ेगा।

ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया: ठंडी हवाओं ने दिन में भी लोगों को कंपकंपा दिया। गली-मुहल्लों में लोग अलाव सेंकते और राहगीर ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी