Bareilly Weather News : बरेली में आज से चार दिन बारिश के आसार, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Bareilly Weather News बरेली में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बरेली और उसके आसपास के जिलों में गुरुवार से रविवार तक बारिश के आसार हैं।गुरुवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:57 AM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में आज से चार दिन बारिश के आसार, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
शुक्रवार से रविवार तक बरेली में तेज बारिश होगी।इससे लोगों को जेठ की तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : बरेली में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बरेली और उसके आसपास के जिलों में गुरुवार से रविवार तक बारिश के आसार हैं।गुरुवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। जबकि शुक्रवार से रविवार तक बरेली में तेज बारिश होगी।इससे लोगों को जेठ की तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार बनेंगे। बरेली और उसके आस-पास के जिलों में बादल छाएंगे, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं शनिवार और रविवार करीब 32 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस रही। धूप निकली, लेकिन तपिश कम रही। पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे।

chat bot
आपका साथी