Bareilly Weather Forecast News : माैसम विभाग के विशेषज्ञाें का अनुमान, बरेली में आज हाेगी तेज बारिश

Bareilly Weather Forecast News अभी तक तपती धूप में गुजरे मानसून को अब हल्की बारिश की आस है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नौ जुलाई से जिले व आसपास के इलाके में तेज बारिश होगी। गुरुवार शाम तक इसका माहौल भी बनने लगा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 09:32 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 09:32 AM (IST)
Bareilly Weather Forecast News : माैसम विभाग के विशेषज्ञाें का अनुमान, बरेली में आज हाेगी तेज बारिश
Bareilly Weather Forecast News : माैसम विभाग के विशेषज्ञाें का अनुमान, बरेली में आज हाेगी तेज बारिश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Forecast News : अभी तक तपती धूप में गुजरे मानसून को अब हल्की बारिश की आस है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नौ जुलाई से जिले व आसपास के इलाके में तेज बारिश होगी। गुरुवार शाम तक इसका माहौल भी बनने लगा है। देर रात तक बारिश होने के आसार बन चुके हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार को दिन में रहे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले करीब तीन डिग्री कम था। वहीं, गुरुवार को दर्ज किया गया न्यूनतम पारा 29.7 रहा। जबकि बुधवार को न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। यानी, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि वातावरण में अधिकतम आर्द्रता करीब 90 फीसद और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसद दर्ज की गई।

अभी तक दो बार हो पाई है बारिश

जिले में प्री-मानसून के दौरान तो अच्छी बरसात हुई थी। लेकिन इसके बाद आए मानसून में हालात बिलकुल जुदा रहे। दरअसल, पहले 21 जून तक मानसून आना था। लेकिन बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली पूर्वी हवाओं के दबाव में 18 जून को हुई झमाझम बारिश को मौसम विज्ञानियों ने मानसून की दस्तक करार दिया। हालांकि इसके बाद लगातार सूखा रहा। करीब 14 दिन बाद फिर बारिश हुई। जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर जिले के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

34 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान 

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के काफी आसार हैं। इसके अलावा आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। अगले करीब चार से पांच दिन तक दिन में तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। इस वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी घटकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यानी वर्तमान माहौल से दोनों ही तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक कम होंगे।

chat bot
आपका साथी