Bareilly Water Problem News : बरेली में बिगड़ रहे हालात, कहीं टंकियों से निकल रहे कीड़े तो कहीं नहीं मिल रहा पानी, जानिए शहर की स्थिति

Bareilly Water Problem News गर्मियों के मौसम में शहर में सबसे बड़ी समस्या जलापूर्ति की बन गई है। कही लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा तो कई सप्लाई जोड़ी ही नहीं गई है। लोग शिकायतें कर रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:12 PM (IST)
Bareilly Water Problem News : बरेली में बिगड़ रहे हालात, कहीं टंकियों से निकल रहे कीड़े तो कहीं नहीं मिल रहा पानी, जानिए शहर की स्थिति
Bareilly Water Problem News : बरेली में बिगड़ रहे हालात, कहीं टंकियों से निकल रहे कीड़े

बरेली, जेएनएन। गर्मियों के मौसम में शहर में सबसे बड़ी समस्या जलापूर्ति की बन गई है। कही लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा तो कई सप्लाई जोड़ी ही नहीं गई है। लोग शिकायतें कर रहे हैं और जल निगम व जलकल विभाग गेंद एक-दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। सोमवार को महापौर ने जल निगम के अधिशासी अभियंता और जलकल महाप्रबंधक को पत्र भेजा।

कटरा चांद खां में मधुवन सिनेमा के पास रहने वाले आलोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि नई पानी की लाइन में कीड़े आ रहे हैंं। इसकी शिकायत जलकल विभाग व जल निगम के अधिकारियों से की। जल निगम के इंजीनियर पुरानी लाइन से कनेक्शन लेने को कहने लगे। उधर जल निगम के इंजीनियरों ने इस मामले की गेंद नगर निगम के जलकल विभाग के पाले में फेंक दी है।

इसके अलावा पास की रामवाटिका कालोनी में बीते दिनों अमृत योजना के तहत पानी की लाइन जल निगम ने बिछाई थी। इसे मौलाना आजाद इंटर कालेज स्थित ओवरहेड टैंक से जोड़ा जाना था। लाइन नहीं जोड़ने से वहां के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने महापौर से की है।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरके यादव ने बताया कि जल निगम ने कई कालोनी की पाइप लाइन ओवरहेड टैंक से नहीं जोड़ी है। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बाबत उन्हें पत्र भेजा गया है। महापौर डा. उमेश गौतम ने बताया कि जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को सख्ती भरा पत्र दिया गया है। जनता को शुद्ध पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी